Posts

Showing posts with the label time

एक साल ऐसा भी...2020

Image
कभी सोचा ना था कि ऐसा होगा। कौन जाने किसकी बद्दुआ लगी होगी। जीना मुश्किल हो गया है। देखते ही देखते सब कुछ बदल गया। मानो पूरी दुनिया में कहर सा छा गया है। जीवन रुक सा गया है। समय है कि बीत ही नहीं रहा। संसार में उथल-पुथल सी मच गई है। प्राणों पर संकट सा छा गया है। हम मनुष्यों का केवल एक ही शत्रु है जिसने प्रत्येक के जीवन में तूफ़ान सा ला दिया है, वह है कोरोना।                इस नाम को सुनते ही एक दृष्टि में पूरा ब्रह्मांड गोल-गोल घूमने लगता है। क्षण भर में ह्रदय विदीर्ण कर देने वाले दृश्य सामने आ जाते हैं। जिसकी कल्पना मात्र से ही हृदय गति बढ़ जाती है। अस्पतालों में जगह नहीं है मरीजों को रखने की। चारों ओर शव ही शव है। मृत्यु तो जैसे एक अंक मात्र रह गई है। बस प्रत्येक बार गिनती बढ़ जाती है। अब कोई यह पता करने वाला भी नहीं कि किसकी मृत्यु हुई है, उसे अंतिम संस्कार कैसे देना है। अंतिम संस्कार की तो जैसे धज्जियां उड़ गईं हैं। अब ना कोई जाति है ना संस्कार! केवल एक गिनती।               वर्ष 2020 तुम कब जाओगे!...