अगर पिज़्ज़ा बर्गर बोलते...

पिज़्ज़ा - हेलो बर्गर!
बर्गर - हाय! पिज़्ज़ा 
पिज़्ज़ा - कैसे हो? 
बर्गर - कुछ नहीं, बस आजकल मेरी मांगे कुछ ज्यादा हो रही हैं। क्योंकि मैं इतना टेस्टी जो हूं। आजकल लोगों की जुबान पर मेरे ही चर्चे हैं।
 पिज़्ज़ा - अरे नहीं नहीं! तुमसे ज्यादा मैं टेस्टी हूं। आजकल रेस्टोरेंट, होटल में लोग मुझे मंगाते हैं। तुमसे ज्यादा मैं टेस्टी हूं। 
बर्गर - नहीं। तुम नहीं, मैं टेस्टी हूं! क्योंकि आजकल मेरे एड्स भी ज्यादा आते हैं। 
पिज़्ज़ा - नहीं। मैं टेस्टी हूं! 
बर्गर - नहीं मैं! 
फिर दोनों में लड़ाई हो जाती है। फिर स्ट्रौबरी जूस आता है। 
जूस - हेलो पिज़्ज़ा! हेलो बर्गर!
 (दोनों में से कोई नहीं बोलता बस लड़ते रहते हैं)
 जूस - अरे तुम दोनों लड़ क्यों रहे हो? 
बर्गर - जूस, मैं टेस्टी हूं ना? 
पिज़्ज़ा - नहीं! मैं टेस्टी हूं। 
जूस - अरे प.. पर बात क्या है?? 
बर्गर - जूस! तुम ही बताओ कौन टेस्टी है? मैं या पिज़्ज़ा? 
जूस - तुम दोनों ही टेस्टी हो।
पिज़्ज़ा - नहीं। एक बताओ। 
जूस - (थोड़ा सोचने के बाद) अच्छा चलो बताओ। कौन टेस्टी, मैं या ऑरेंज जूस? 
पिज़्ज़ा - दोनों।
बर्गर - हां, और क्या।
जूस - क्यों?
पिज़्ज़ा - क्योंकि तुम दोनों एक ही भूमि से उगते हो और...
(जूस पिज़्ज़ा की बात काट कर बोलता है)
जूस - यही तो मैं तुम्हें बताना चाह रहा था! कि तुम्हें भी एक शेफ बनाता है। तो फिर तुम क्यों लड़ रहे हो। 
बर्गर - अरे हां! सॉरी पिज़्ज़ा। सबसे पहले मैंने लड़ाई शुरू की थी।
पिज़्ज़ा - नहीं, पहले मैंने शुरू करी थी। सॉरी बर्गर।
बर्गर - नहीं पहले मैंने। 
पिज़्ज़ा - नहीं मैंने!
जूस - अरे! तुम फिर लड़ने लगे! 
पिज़्ज़ा और बर्गर दोनों हंसते हुए - हम तो मज़ाक कर रहे हैं। अब से हम दोस्त हैं। 
पिज़्ज़ा, बर्गर और स्ट्रॉबेरी जो साथ में हंसने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

एकांत, सुख या दुःख

गांधीजी के तीन बंदर