मेरी बगिया


मेरी हरी भरी बगिया,
बगिया में खिल गए फूल नए।

चंपा ,चमेली ,जूही ,गेंदा,
खुशबू से भर गए फूल नए।

एरेका पाम ऑक्सीजन देता,
तुलसी भगाए रोग बड़े।

फीनिक्स पाम,  प्यारा लगता,
हरसिंगार भगाए दर्द बड़े।

एलोवेरा सुंदरता बढ़ाता,
करी पत्ता देता स्वाद नए।

गर्मी में भी ठंडक देते,
पौधों के पत्ते हरे हरे।।

Comments

Popular posts from this blog

निराशा से आशा की ओर

शब्दों की शक्ति

लाॅकडाउन में प्रकृति । The Nature in Lockdown