जग से न्यारा देश हमारा



जग से न्यारा देश हमारा,
हमको लगता प्राणों से प्यारा।


ऊंचे ऊंचे पर्वतों का नज़ारा,
भारत प्यारा देश हमारा।।


लहराती नदियां कल-कल है,
नदी, बाघ और सुंदर वन है,

हर हृदय में देशप्रेम है,

जग में गूंजे यश हमारा।।


राम कृष्ण की जन्मभूमि है,
इनकी महिमा अपरंपारा।


वीरों की यह अमर भूमि है,
भारत प्यारा देश हमारा।।


हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई,
उनका देखो भाईचारा।


सब धर्मों का यही ठिकाना,
भारत प्यारा, देश हमारा।।

 

–गीता सिंह
उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

निराशा से आशा की ओर

लाॅकडाउन में प्रकृति । The Nature in Lockdown

शब्दों की शक्ति