विश्व में समय बड़ा बलवान


विश्व में समय बड़ा बलवान।
आती-जाती सुख-दुख छाया।
 समय से होती अंतर्ध्यान।
 विश्व में समय बड़ा बलवान।।
 कितनी घोर निराशा आए।
दुख के घाव रिसते ही जाएं।
 समय हमें यह सिखलाता है।
हर पल होते नहीं सामान।
 विश्व में समय बड़ा बलवान।।
हृदय टूट के बिखर गया जब।
विश्वासघात का भान हुआ जब।
साहस करके डटे रहे हो तुम।
 यह है देता समय ही ज्ञान।
 विश्व में समय बड़ा बलवान।।
 पाई पाई पूंजी जोड़ी।
 जोड़ -जोड़ के महल बनाए।
 समय के साथ बिखर गया सब।
 फिर जीवन सड़कों पर आए।
 कमा कमाया काम न आया।
 काम तो आया पुण्य और दान।।
 विश्व में समय बड़ा बलवान।।
 इसीलिए तो कहते हैं सब।
 श्री चरणों में ध्यान लगा दे।
 समय का कोई विश्वास नहीं।
 कब कैसा वह रूप दिखा दे।
 अभी से लगा भक्ति में ध्यान।
 विश्व में समय बड़ा बलवान।।


--गीता सिंह 
खुर्जा, उत्तर प्रदेश 

Comments

Popular posts from this blog

एकांत, सुख या दुःख

गांधीजी के तीन बंदर

अगर पिज़्ज़ा बर्गर बोलते...