वतन के वीर
ए मेरे प्यारे वतन,
वतन के वीरों को नमन।
तपिश हो या सर्द हो,
नहीं करते चिंतन।
वतन के वीरों को नमन।।
सीना ताने सीमा पर,
बंदूक उठाता चल मगन।
दुश्मन की गोली कर सहन,
वतन के वीरों को नमन।।
जाँ लगा दी वतन पर,
जो सर उठा के जियें हम।
उन शहीदों को नमन।
वतन के वीरों को नमन।।
--गीता सिंह
उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment